तुम्हारे आँगन से दुखों के पेड़ उखाड़कर…

तुम्हारे आँगन से दुखों के सारे पेड़ उखाड़कर,

जब मैंने उन्हें अपने आँगन में रोप दिया,

तो देखो अब, उनमें कैसे खिल उठे हैं

सुख के सुंदर फूल!

अब तुम ही मुझसे कहो—

क्या तुम इन फूलों को चुनने (बटोरने) आओगी,

या फिर अपने आँगन से कुछ और दुखों के पेड़

लाकर मुझे तोहफे में दोगी…?

उत्तर की प्रतीक्षा में…….

तुम्हारा,

मैं

— रत्नमय त्रिपाठी

अध्ययन, यावर (बलांगीर)


Original Odia : Ratnamaya Tripathy

Translated by : Dr. Khyatimaya Tripathy


Want to read this poem in Odia ? Click Here

Want to read this poem in English ? Click Here

ରତ୍ନମୟ ତ୍ରିପାଠୀ

ତ୍ରସ୍ତ ହୃଦୟ ନ୍ୟସ୍ତ କାହାପାଖେ, ଗସ୍ତ ମୋ ବନସ୍ତରେ l ଅନ୍ତ ନାହିଁ ଏବେ ଅନନ୍ତ ଆକାଶେ, ବ୍ୟସ୍ତ ମୁଁ ଉଡିବାରେ ll

Leave a Reply